इस्लामी गणतंत्र ईरान की राष्ट्रीय तेल व गैस कंपनी ने घोषणा की है कि तेहरान, भारत को गैस निर्यात करने के समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है।
ईरान की राष्ट्रीय तेल व गैस कंपनी के प्रमुख अली रज़ा कामेली ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि गैस के क्षेत्र में सक्रिय ईरान और भारत की चार बड़ी कंपनियों की प्रतिनिधि कंपनी, सेज से वार्ता जारी है। अली रज़ा कामेली ने कहा कि तेहरान इस संबंध में समझौते पर हस्ताक्षर करने का संकेत भी दे चुका है। ईरान की राष्ट्रीय तेल व गैस कंपनी नी के प्रमुख ने कहा कि सेज कंपनी ईरान पर लगे प्रतिबंधों की समाप्ति के बाद तीन हज़ार किलोमीटर लंबी समुद्री पाइप लाइन बिछाए जाने की योजना और इसमें संपूर्ण निवेश करने की पेशकश भी कर चुकी है। अपने साक्षात्कार में अली रज़ा ने कहा कि गैस की एक अलग पाइप लाइन, भारत की प्राथमिकताओं में शामिल है।
ज्ञात रहे कि सेज कंपनी, समुद्र के अंदर पाइप लाइन बिछाने के क्षेत्र में भारत की प्रसिद्ध कंपनी मानी जाती है और एक अनुमान के अनुसार यह योजना तीन से चार साल के भीतर पूरा हो जाएगी।